तीसा के नकरोड़ विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत कार्य, 16 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

तीसा 15 जून दिलीप सिंह ठाकुर
विद्युत उप-मंडल तीसा के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नकरोड़ में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 16 जून 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कार्य सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी भंजराड़ू फीडर, तीसा फीडर, चांजु फीडर, आईओ एनर्जी हिमगिरी फीडर, हिमगिरी फीडर तथा टिकरी फीडर पर मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण भराड़ा, चांजु, तीसा, हिमगिरी, टिकरी और भंजराड़ू से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग बनाए रखें और असुविधा के लिए क्षमा करें।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा, इसलिए समय में बदलाव संभव है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।