मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

चंबा, अप्रैल 24 मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1 लाख 50 हजार रुपये तथा 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्णायक समिति की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को विशेष उल्लेख प्रमाण पत्र सहित 50 हजार रुपये के पुरस्कार का भी प्रावधान है। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट तथा अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी अथवा किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जिसमें अंग्रेज़ी उपशीर्षक अनिवार्य होंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com (एनएचआरसी शॉर्ट फिल्म एट द रेट ऑफ़ जीमेल डॉट कॉम) ईमेल पर गूगल ड्राइव लिंक के जरिए प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https:// nhrc.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!