आषाढ़ नाग देवता मेला 2026, क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, एचपीसीए टाइटंस और बनीखेत वॉरियर्स की जीत

आषाढ़ नाग देवता मेला 2026, क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, एचपीसीए टाइटंस और बनीखेत वॉरियर्स की जीत

डलहौजी/ चम्बा 07 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए तीसरे और चौथे मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।तीसरे मुकाबले में एचपीसीए टाइटंस और किंग्स इलेवन के बीच भिड़ंत हुई। एचपीसीए टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 298 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से हिमांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए, जबकि वैदेही ने भी 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। किंग्स इलेवन की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में हेतल ने दो विकेट हासिल किए।

वहीं चौथे मुकाबले में बनीखेत वॉरियर्स और बगधार 11 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बगधार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 126 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ने 39 रन और प्रीतांशु ने 25 रन का योगदान दिया। जवाब में बनीखेत वॉरियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए अल्फाज ने 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में गिरिक ने चार विकेट झटके।यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बनीखेत वॉरियर्स ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में आगे भी ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!