डलहौजी पब्लिक स्कूल का शानदार CBSE परिणाम, स्टैनज़िन जुंगनेस बने टॉपर

डलहौजी पब्लिक स्कूल का शानदार CBSE परिणाम, स्टैनज़िन जुंगनेस बने टॉपर

डलहौजी/ चम्बा , 15 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। घोषित परिणामों में छात्रों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।इस वर्ष स्टैनज़िन जुंगनेस ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का स्थान हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं शुभ मोहन केडिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ गणित में पूर्ण 100 अंक हासिल किए।

सायशा सूद ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्णा शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।इसी क्रम में इंतिसाब नासिर मुंशी और तकदीर कौर ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खास बात यह रही कि शैबाज़ अली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक और उपलब्धि स्कूल के नाम की।स्कूल का समग्र परिणाम भी बेहद सराहनीय रहा। कुल 148 विद्यार्थियों में से 138 ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह आंकड़े स्कूल की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं।स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्थान लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया गया है।स्कूल के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. (कैप्टन) जी.एस. ढिल्लों ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!