सीबीएसई दसवीं के परिणाम घोषित गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी की दृष्टि महाजन 97%अंक लेकर बनी स्कूल टॉपर

डलहौजी/ चम्बा,15 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी ने कक्षा 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। स्कूल प्रबंधन ने गर्व के साथ इस वर्ष के शानदार परिणामों की घोषणा की।इस वर्ष दृष्टि महाजन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बनीं। हरजोत सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि त्रिजल सोनी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।परीक्षा में कुल 92 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 62 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। यह आंकड़ा विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक नींव को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त 26 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 13 विद्यार्थियों ने 75 से 80 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए।विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में दिव्यांश, शौर्य, मननत सिंह, दिव्यांशी, यशस्वी, यशिका चौहान, आदित्य ठाकुर, विनीत, अर्नव रियाद, उज्जवल, उदय चौहान, विशाल खन्ना, जागृति, नवमी राणा, भावेश सिंह, श्रेया, अंकित कुमार, सूरज ठाकुर, आरव कार्तिक गोयल, प्रत्युष शर्मा, रुहान शर्मा, रित्विक चौहान, मोक्ष, अभिनव खन्ना और प्रत्युष ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।