अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ सप्ताह पर बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग स्पोर्ट्स मीट आयोजित

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ सप्ताह पर बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग स्पोर्ट्स मीट आयोजित

डलहौजी/चम्बा 12 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी क्षेत्र स्थित बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ सप्ताह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में भव्य स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत पारंपरिक खेल ‘खो-खो’ के मुकाबलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया,

वहीं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, कौशल और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “रमन हाउस” ने समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में कॉलेज प्रशासन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और उनमें टीमवर्क, अनुशासन तथा आत्मविश्वास जैसी महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है।अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!