जिला चंबा में पंचायत चुनाव, कुल 8479 नामांकन तथा 7315 उम्मीदवार मैदान में आज़माएंगे अपनी किस्मत

जिला चंबा में पंचायत चुनाव, कुल 2584 पदो के लिए 7315 उम्मीदवार मैदान में आज़माएंगे अपनी किस्मत

चंबा, 16 मई मुकेश कुमार( गोल्डी)

पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) के आगामी चुनावों को लेकर जिला चंबा में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा जारी आधिकारिक प्रपत्र में नामांकन से लेकर जांच, नाम वापसी और अंतिम उम्मीदवारों तक का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है, जो चुनावी सरगर्मियों की तस्वीर साफ करता है।रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 2584 पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। इनमें 1793 सीटें वार्ड सदस्यों के लिए निर्धारित हैं, जबकि प्रधान और उप प्रधान के लिए 319-319 पद हैं। इसके अलावा पंचायत समिति (PS) के 135 और जिला परिषद (ZP) के 18 पद भी शामिल हैं।नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। खास बात यह रही कि तीसरे दिन सबसे अधिक 3831 नामांकन भरे गए, जो चुनाव को लेकर बढ़ती भागीदारी और उत्साह को दर्शाता है।

जांच (स्क्रूटनी) के दौरान 36 नामांकन रद्द किए गए, जिसके बाद 8443 नामांकन वैध पाए गए।नाम वापसी की प्रक्रिया में 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके पश्चात अब कुल 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं, जो विभिन्न पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।पदवार स्थिति पर नजर डालें तो प्रधान पद के लिए 1591 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 1293 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। उप प्रधान पद पर 1568 नामांकन में से 1303 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 4564 नामांकन हुए, जिनमें 4013 उम्मीदवार अंतिम सूची में शामिल हैं तो वही पंचायत समिति के लिए 135 पदों के लिए 592 उम्मीदवार है तो वही जिला परिषदके 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं म।यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करती है।प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का दावा किया है। अब मतदान को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!