नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026, नामांकन प्रक्रिया पूरी, 9 वार्डों से 20 प्रत्याशी मैदान में

नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026, नामांकन प्रक्रिया पूरी, 9 वार्डों से 20 प्रत्याशी मैदान में

कांगडा/नूरपुर, 02 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नगर परिषद नूरपुर के चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 को विभिन्न वार्डों से कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।वार्डवार विवरण के अनुसार, वार्ड नंबर 1 (चोगान) से सीमा देवी पत्नी करनैल सिंह और सीमा देवी पत्नी जगदीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 2 (अप्पर चोगान) से रजनी महाजन और राखी चुनावी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 3 (झरोली) से राज कुमार और एकता मेहरा ने अपनी दावेदारी पेश की है।इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 (रामपुरी) से अशोक कुमार और नीति महाजन, वार्ड नंबर 5 (गोल्लू अठीयां) से रंजना शर्मा और स्नेह शर्मा, तथा वार्ड नंबर 6 (ककरोला मंडी अतर सिंह) से मीनाक्षी देवी और सोनिया ने नामांकन पत्र भरे हैं। वार्ड नंबर 7 (न्याजपुर जसालता) से पुष्पा देवी और अनामिका भी चुनावी मैदान में हैं।वार्ड नंबर 8 (बीटीसी) से शशिकांत, चिराग गुप्ता और अजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं वार्ड नंबर 9 (न्याजपुर वेस्ट) से अश्वनी कुमार (पुत्र दास मल), विशाल और अश्वनी कुमार (पुत्र चंदू राम) ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है, जिससे चुनाव काफी रोचक बनता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में नूरपुर में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!