चुवाड़ी और डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

चुवाड़ी और डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

चंबा 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 64 पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।उन्होंने बताया कि भटियात उपमंडल में 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 28 सहायिका के पद रिक्त हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र 2/4 बकलोह कैंट में एक कैच कार्यकर्ता और एक कैच सहायिका का पद भी सृजित किया गया है। वहीं, डलहौजी उपमंडल में छह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 19 सहायिका के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार का संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र यानी फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से निवास करने वाले परिवार से होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि को आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से जमा दो उत्तीर्ण होना आवश्यक है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र मान्य होगा, जो नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एवं प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए।निर्धारित नियमों के तहत उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, परित्यक्ता, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की इनमेट तथा सात वर्षों से लापता पति वाली महिलाओं सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।भटियात के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में होगा। डलहौजी के अभ्यर्थियों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को एसडीएम कार्यालय डलहौजी में होगा। इसके लिए अलग से सूचना जारी नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त पर्यवेक्षक या सीडीपीओ चुवाड़ी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!