नाकाबंदी के दौरान SIU सोलन की बड़ी कार्रवाई, 9.72 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन 09 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
सोलन जिला की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) द्वारा अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पुलिस द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 9.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, SIU टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रणनीति बनाकर परवाणू क्षेत्र में नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें से 9.72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद वाहन में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।