नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आदतन नशा तस्कर PIT NDPS एक्ट के तहत नजरबंद

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आदतन नशा तस्कर PIT NDPS एक्ट के तहत नजरबंद

कांगड़ा / नूरपुर 09 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस की सिफारिश पर हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (PIT NDPS Act), 1988 की धारा 3(1) के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ निवारक निरोध (Preventive Detention) लागू किया है।गृह विभाग के आदेशों के अनुसार, दोनों अपराधियों को जिला जेल धर्मशाला भेज दिया गया है, जहां उन्हें आगामी तीन महीने की अवधि के लिए हिरासत में रखा जाएगा। यह कदम उन व्यक्तियों के खिलाफ उठाया गया है जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और समाज के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम विवेक चौधरी का है, जो तहसील जवाली के गांव घार का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2025 के बीच विभिन्न पुलिस थानों में NDPS एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 72.83 ग्राम हेरोइन और 156.22 ग्राम चरस बरामद की गई है। दूसरा आरोपी जनक राज उर्फ काबुआ है, जो तहसील इंदौरा के ग्राम तमोता का निवासी है। इसके खिलाफ भी वर्ष 2020 से 2025 के बीच छह मामले दर्ज हैं, जिनमें 40.32 ग्राम हेरोइन और नकद राशि बरामद हुई है।पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आरोपियों की बार-बार अपराध करने की प्रवृत्ति और युवाओं पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!