नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, नूरपुर पुलिस ने NDPS मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज: नूरपुर पुलिस ने NDPS मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा/नूरपुर 09 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना रेहन में दर्ज एनडीपीएस (NDPS) मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय संजय कुमार पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कुंडल, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में घटना के दिन मौके से ही आरोपी रोबिन और यूसुफ (दोनों निवासी जिला चंबा) को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई थी।मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर तीसरे आरोपी शुक्रदीन को भी गिरफ्तार किया था। अब तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर संजय कुमार की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में चौथी सफलता मिली है।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नूरपुर पुलिस नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चला रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!