जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 12 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 12 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

चंबा, 08 जून. मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताव कि जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 12 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटेलिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 100 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय बालू में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 19,600 प्रति माह (सीटीसी) वेतन प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा निःशुल्क भोजन एवं आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा अथवा डिग्री प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। यह डिप्लोमा एवं डिग्री कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा इसके लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशिक्षण एवं अध्ययन सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे।जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7009060387 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!