बोंखरी मोड़ पर निजी बस और टिप्पर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

बोंखरी मोड़ पर निजी बस और टिप्पर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

डलहोजी/चंबा 02 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर स्थित बोंखरी मोड़ में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक निजी बस और बजरी से लदे टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘देवी दर्शन’ निजी बस चंबा से ऊना की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से बजरी से लदा टिप्पर आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बोंखरी मोड़ के समीप पहुंचे, अचानक नियंत्रण बिगड़ने से दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और किसी को भी गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। वाहनों को हुए नुकसान का आपसी स्तर पर ही निपटान करने पर सहमति बनी है, जिसके चलते किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।तो वहीं प्रशासन तथ पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात का समय है भारी धुंध से विजिबिलिटी कम रहती है तो वही बारिश से फिसलन की स्थिति बनी रहती है जिस कारण गति को नियंत्रण में रखें तथा यातायात संकेतों का पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!