डमटाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांव छन्नी में सास-दामाद से 11 ग्राम चिट्टा बरामद

कांगड़ा/ नूरपुर 16 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव छन्नी तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा में एक घर से 11 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सास और दामाद दोनो आरोपी है, जो कथित तौर पर अपने घर से नशे का अवैध कारोबार चला रहे थे।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और नशीले पदार्थों की चेकिंग के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव छन्नी में एक महिला और एक पुरुष अपने घर से आने-जाने वाले लोगों को चिट्टा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान पहली मंजिल पर बने कमरे में लकड़ी की अलमारी के पास रखे एक नीले प्लास्टिक स्टैंड की ट्रे में काले रंग का लिफाफा बरामद हुआ। जब पुलिस ने लिफाफे को खोला तो उसमें हल्के भूरे और सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ मिला। जांच के बाद यह पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 11 ग्राम निकली।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय पिंकी पत्नी दलीप कुमार निवासी गांव छन्नी और 26 वर्षीय आकाशदीप पुत्र सरफु सिंह निवासी महताबपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस सारे मामले की पुष्टी अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुरअल्मा अफरोजद्वारा की गई हैउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
