बनीखेत में जम्मू-कश्मीर पुलिस की दबिश, लापता युवती मामले में होटल रिकॉर्ड और CCTV खंगाले

डलहौजी/, चंबा 03 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
बीते कल नगर पंचायत बनीखेत के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो वाहन अचानक एक निजी होटल के बाहर आकर रुके। बाजार में मौजूद लोग इस घटनाक्रम को देखकर हैरान रह गए और कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।मामले की जानकारी लेने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गत माह कठुआ क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक युवक उक्त युवती को बनीखेत लेकर आया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए बनीखेत पहुंचकर संदिग्ध स्थानों की पड़ताल शुरू की।पुलिस टीम ने मुख्य बाजार स्थित एक निजी होटल का दौरा किया, जहां संभावित ठहराव की आशंका जताई गई थी। इस दौरान होटल के रजिस्टर रिकॉर्ड की गहन जांच की गई, साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में ठोस सुराग जुटाए जा सकें।इस पूरी जांच प्रक्रिया में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा, जिसने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद बनीखेत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स