एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, नियमों के पालन पर जोर

एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, नियमों के पालन पर जोर

एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, नियमों के पालन पर जोर

कांगड़ा/धर्मशाला 30 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दवाइयों की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है।अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग प्रणाली, प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाओं की बिक्री तथा रिकॉर्ड के रखरखाव की बारीकी से जांच की गई।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि बिना चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की बिक्री न की जा रही हो।निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और उन्हें दवा नियंत्रण से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, विशेषकर युवाओं के बीच इसकी बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है।

ऐसे में इस तरह के निरीक्षण अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे, ताकि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा आम जनता का संयुक्त सहयोग अत्यंत आवश्यक है। एंटी चिट्टा अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयां जारी रहेंगी, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!