भगवान वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व आशा कुमारी को किया सम्मानित

इलहौजी/ चम्बा 01 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
बीते दिन भगवान वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी द्वारा हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी को लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दोनों गणमान्य अतिथियों का क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विभिन्न विषयों को विस्तार से उठाया। कार्यक्रम में मयूक चड्ढा, मिशेल चड्ढा और क्लब की उपाध्यक्ष रीना जरयाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा क्लब के अध्यक्ष कार्तिक, सचिव चंदन बैंस, अतुल हंस, रोहित, आशीष, ललित, भानु और रजत सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।कार्यक्रम के दौरान यूथ क्लब के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सामाजिक विकास से संबंधित मांगों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि क्लब द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक एकता और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।