बनीखेत पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 246 ग्राम चरस बरामद, आरोपी काबू

बनीखेत पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 246 ग्राम चरस बरामद, आरोपी काबू

डलहौजी/ चम्बा 19 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा जिला के बनीखेत क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बीते कल पुलिस चौकी बनीखेत की टीम द्वारा जीरो प्वाइंट गोली में देर रात विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गाड़ी नंबर HP01C-2178 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 246 ग्राम चरस (कैनाविस) बरामद की गई। इस मामले में वाहन चालक हुसैन मुहम्मद, पुत्र जान मुहम्मद, निवासी गांव सर, डाकघर देहग्रांह, तहसील चुराह, जिला चम्बा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 29 वर्ष को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए नशीले पदार्थ की उत्पत्ति और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई सख्ती से की जाती रहेगी।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!