मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत में करियर गाइडेंस व व्यक्तित्व विकास पर विशेष व्याख्यान आयोजित

मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत में करियर गाइडेंस व व्यक्तित्व विकास पर विशेष व्याख्यान आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 10 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत स्थित अग्रणी शैक्षणिक संस्थान मैट्रिक्स एजुकेशन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए करियर गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास एवं संचार कौशल विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक बनाना तथा उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और संवाद कौशल को सशक्त करना था।कार्यक्रम में डलहौजी से कॉमर्स फैकल्टी एवं समाज सेवक ऋषव घई ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में विद्यार्थियों को करियर चयन के विभिन्न विकल्पों, वर्तमान समय में उपलब्ध शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तथा सफलता के लिए आवश्यक गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

घई ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावशाली व्यक्तित्व, अच्छा व्यवहार और सशक्त संचार कौशल भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने संवादात्मक शैली में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके सवालों के उत्तर दिए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।इस सत्र में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञ द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत समय-समय पर इस प्रकार के मार्गदर्शन सत्र, कार्यशालाएं और प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कौशल भी विकसित किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!