बनीखेत में अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले,बनीखेत की टीमों का शानदार प्रदर्शन

डलहौजी/ चम्बा 10 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
बनीखेत क्षेत्र में आयोजित अंडर-19 आषाढ नाग देवता मेला 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बनिखेत 11 का सामना किंग्स 11 चलारी से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनिखेत 11 ने निर्धारित 20 ओवरों में 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मृदुल ने मात्र 35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान नितिन ने 53 रनों का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में राजित ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स 11 चलारी की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम केवल 86 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से मोक्ष ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। बनिखेत 11 की ओर से मनीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि हिमांशु ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह बनिखेत 11 ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया।दूसरे मुकाबले में एचपीसीए बनिखेत का सामना डीएवी कॉलेज बनिखेत से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए बनिखेत ने 20 ओवरों में 204 रन बनाए। हिमांशु ने 60, ईशांत ने 46 और नवल ने 32 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में आदित्य ने विकेट हासिल किए।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी कॉलेज बनिखेत की टीम 133 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 30 और तनिष्क ने 23 रन बनाए। एचपीसीए बनिखेत की ओर से ईशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि जतिन ने 2 विकेट झटके। इस तरह एचपीसीए बनिखेत ने भी मुकाबला जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। :::