30 मई को तृतीय चरण के अंतर्गत 85 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

30 मई को तृतीय चरण के अंतर्गत 85 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

चंबा, 29 मई मुकेश कुमार( गोल्डी)

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 30 मई को तृतीय चरण के अंतर्गत ज़िला की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं।

विकास खण्ड चम्बा :-

पधर साहो, सरोल, उदयपुर, दुलाहर, मसरूंड, कुरैणा, जडेरा, सुंगल, चनेड़, पन्जोह, भनोता, साच, पुखरी, रूपणी व राजपुरा

विकास खण्ड तीसा:-

थनेईकोठी, तीसा-2, गड़फरी, करेरी, बन्नतर, कुठेड़बुदोड़ा, पधर, जुनास, गुवाड़ी, शिरी, डोंरी, जुंगरा, नेरा, देहरोग, कल्हेल व चोली

विकास खण्ड मैहला:-

मैहलोह, घलूण, कुम्हारका, जांघी, गागला, मंगला, कुपाहड़ा, भड़ियाँ, मैहला, गुराड़, दाड़वीं, लोथल, ब्रेही, लेच, राड़ी, गाण व कुनेड़

विकास खण्ड सलूणी:-

पंजेई, डांड, कंधवारा, द्रेकड़ी, लिग्गा, भलेई, खरोठी, सालवां, मांझली, सुंडला, कंगेड़, संघणी, सूरी व ब्रंगाल

विकास खण्ड भटियात:-

छलाडा, ककरोटी, सिहुन्ता, कामला, समोट, टिक्करी, बनेट, धरुं, बिन्ना, साडल, तुरकड़ा, परछोड़, अवांह, कुड्डी, घटासनी, ककीरा कस्बा, चलामा, ककीरा जरेई, बैली, उधराल, नगाली, देवीदेहरा व बगढार ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

उपायुक्त ने समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!