भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते चंबा जिले में 20 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते चंबा जिले में 20 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद

चंबा, 19 जुलाई मुकेश कुमार कुमार (गोल्डी)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) चंबा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 जुलाई, 2026 को जिला चंबा में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस संभावित भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़कों के अवरुद्ध होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जन-जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे हालात में कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, प्रशिक्षुओं और आम जनता की आवाजाही सुरक्षित नहीं मानी जा सकती। इसी के मद्देनज़र जिला दंडाधिकारी एवं डीडीएमए के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 20 जुलाई, 2026 को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों (आवासीय संस्थानों को छोड़कर) को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।सभी संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश स्पष्ट रूप से जन सुरक्षा के हित में जारी किया गया है।इसके अतिरिक्त, मानसून के दौरान बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) को भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। यह अधिकार पूरे मानसून सीजन तक प्रभावी रहेगा, ताकि समय रहते उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!