एनएच 154 ए (चंबा-पठानकोट) मार्ग पर एसआईयू पुलिस दल की बड़ी कार्रवाई, 23.77 ग्राम चिट्टा सहित दो पंजाबवासी आरोपी गिरफ्तार

चम्बा 20 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
: एनएच 154 ए (चंबा-पठानकोट) मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.77 ग्राम चिट्टा सहित दो पंजाबवासी आरोपी गिरफ्तार
चंबा: जिला चंबा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बीती रात नियमित गश्त के दौरान पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) टीम ने चंबा–पठानकोट मुख्य मार्ग पर परेल पुल के पास स्थित रेन शेड के नजदीक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 23.77 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय भूपेंद्र सिंह , पुत्र सतनाम, निवासी गांव कलेवाल, ब्लॉक लदेवाल, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) तथा21 वर्षीय राजिंदर सिंह , पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव कलेवाल, ब्लॉक लदेवाल, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नशीले पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।जिला पुलिस ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
