नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर सख्ती, चार वाहन जब्त कर कार्रवाई तेज

कांगडा 17 अप्रेल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस( ब्यूरो)
जिला नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगरोटा सूरियां और डमटाल क्षेत्र में नाकाबंदी और गश्त के दौरान चार वाहनों को पकड़कर इम्पाउंड किया गया है।पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए। जांच के दौरान इन वाहनों के पास खनन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर चालान कर दिया। संबंधित मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेजा गया है।

वहीं, थाना डमटाल क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा। इसके अलावा पुलिस चौकी धांगूपीर के प्रभारी (आईसी) ने अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान एक डम्पर को बिना एक्स-फॉर्म (X-Form) के परिवहन करते हुए पकड़ा। यह दस्तावेज खनन सामग्री के वैध परिवहन के लिए आवश्यक होता है। दोनों वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त करते हुए चालान किया गया है।इस सारे मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा प ने बताया कि इन सभी मामलों के चालान माननीय न्यायालय JMFC इंदौरा में प्रस्तुत किए जाएंगे। अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला नूरपुर पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे खनन से जुड़े सभी नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।