नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ युवा रचनात्मक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ युवा रचनात्मक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

27 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय, चंबा में होगा आयोजन

चंबा, 17 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत चंबा द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” युवा रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय, चंबा में किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिताओं में मौलिक संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, रील व लघु फिल्म, नृत्य तथा गायन जैसी विभिन्न विधाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।जिला युवा अधिकारी, माई भारत चंबा ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों, नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं तथा युवा क्लबों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों के लिए सबसे पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद पोर्टल पर संबंधित प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना होगा। केवल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, समाज में सकारात्मक संदेश देने तथा ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ के राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि प्रतिभागी पंजीकरण प्रक्रिया पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें, तत्पश्चात संबंधित प्रतियोगिता के लिए पोर्टल पर आवेदन करें।उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 01899-222329 तथा ई-मेल: mybharatchambahp@gmail.com सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!