शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.01 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.01 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा 14 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो) ह

कांगड़ा जिला के थाना शाहपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 33.01 ग्राम चिट्टा ( 😉 बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लदवाड़ा चौक स्थित शनि देव मंदिर के समीप की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (24 वर्ष), निवासी जनपद सुजानपुर, उत्तर प्रदेश तथा सुनीता उर्फ वीरी (45 वर्ष), निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने मौके से बरामद चिट्टा को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।कांगड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।इसके साथ ही कांगड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें नशे से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि समाज के सहयोग से ही नशे के इस दुष्चक्र को खत्म किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!