डलहौजी में आयकर जागरूकता शिविर आयोजित, नवीन आयकर अधिनियम 2025 पर दी विस्तृत जानकारी

डलहौजी में आयकर जागरूकता शिविर आयोजित, नवीन आयकर अधिनियम 2025 पर दी विस्तृत जानकारी

डलहौजी/ चम्बा 05 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी में आयकर विभाग द्वारा नवीन आयकर अधिनियम, 2025 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक आयकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईटीसी फॉर्च्यून, डलहौजी में आयोजित हुआ, जिसमें होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल के सदस्य तथा क्षेत्र के प्रमुख करदाता शामिल हुए। शिविर का आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त-1, चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल तथा आयकर आयुक्त, शिमला रेंज श्रीधर डोरा के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने विभाग की जनसंपर्क पहल और शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके बाद नवीन आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें कर संरचना में बदलाव, नए कर स्लैब, संशोधित परिभाषाएं, छूट एवं कटौतियों का युक्तिसंगत स्वरूप, सरल रिटर्न प्रक्रिया और डिजिटल आकलन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया।विशेष रूप से होटल और व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों जैसे व्यवसाय आय प्रबंधन, अनुमानित कराधान, टीडीएस/टीसीएस प्रभाव और अभिलेख संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि शालिनी भार्गव कौशल ने अपने संबोधन में नए अधिनियम की मंशा स्पष्ट करते हुए कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाता-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने और करदाताओं को अपनी प्रणालियों को समयानुसार अपडेट करने की सलाह दी।सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पूंजीगत लाभ, हानियों के समायोजन, साझेदारी फर्मों पर प्रभाव और संक्रमण प्रक्रिया से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे आयकर अधिकारी विनीत कुमार ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे नए आयकर अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करेंगे और अन्य लोगों तक भी इसकी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!