20 वर्षों में अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी :- अर्चना चौहान

20 वर्षों में अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी :- अर्चना चौहान

हमीरपुर 29 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों ने पूरे संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है।अर्चना चौहान ने कहा कि जिला हमीरपुर के नादौन स्थित अमतर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा हमीरपुर में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) केंद्र की स्थापना और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने से युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और कांगड़ा से हमीरपुर तक इसका अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है, जिससे क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हमीरपुर जिले की अनेक ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है, जिससे गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ऊना से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए कई रेल सेवाएं शुरू हुई हैं, जिससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिली है।अर्चना चौहान ने कहा कि देहरा में केंद्रीय विद्यालय का आधुनिक परिसर तैयार हो चुका है, जबकि नादौन में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के साथ करोड़ों रुपये की पीएम श्री भवन परियोजना का निर्माण और लोकार्पण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ये परियोजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके साथ ही अमृतसर-अटारी बॉर्डर से मंडी तक हाईवे परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। वहीं धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!