तुनुहट्टी बैरियर पर चंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस से युवक गिरफ्तार, 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद

डलहोजी/ चम्बा 12 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और अहम सफलता हासिल की गई है। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित तुनुहट्टी बैरियर पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 1.67 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशांत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदिग्ध गतिविधियों के चलते जांच के दौरान पकड़ा गया। बरामद नशे की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।इस मामले में चुवाड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब गहन जांच में जुट गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और इसे किस स्थान या व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।चंबा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी निगरानी और सख्ती और बढ़ा दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि नशा तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है उन्होंने इस सारे मामले को लेकर स्पष्ट क

किया है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सफलता