बनीखेत-खैरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बनीखेत-खैरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
डलहौजी/ चम्बा 23 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। बीते कल SIU चंबा की टीम ने बनीखेत–खैरी मार्ग पर संजपोई बैरियर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 7.99 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर गगन की अगुवाई में, एसआईयु दल द्वारा नियमित चेकिंग के तहत उक्त स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन नंबर HP 73 A 7660 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 7.99 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया।आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार , पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव व डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना खैरी में मामला दर्ज कर लिया है।

इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।
