
खैरी- बनीखेत बस के समय सारणी में हुए बदलाव को लेकर लोगों को करना पड़ा भारी परेशानी का सामना
डलहौजी /चम्बा 11 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
आज खैरी-बनीखेत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की समय सारणी में आंशिक बदलाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा बताते चलें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रोजाना सुबह 7 बजे खैरी से रवाना होती है जो संजप, दुलारा, रंगड़ बगढार ढलोग एवं बडेरू होते हुए बनीखेत पहुंचती है जिसमें सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी विद्यार्थी एवं बीमार लोग इसी बस का लाभ लेते हुए बनीखेत पहुंचते हैं लेकिन आज इस बस के समय सारणी में आंशिक बदलाव के कारण यह बस अपने तय समय से करीब एक घंटा देर से पहुंची जिससे लोगों को बनीखेत पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दे इस बारे में जब हिमाचल पथ परिवहन निगम के बनीखेत कार्यालय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निजी बस जो डोडा किश्तवाड़ रैली में जाने के कारण दोनों बसों का एक ही समय तय कर सुबह 8 बजे खैरी से बस को रवाना किया गया। यह इसलिए भी किया गया क्योंकि आज राधा अष्टमी एवं मणिमहेश पवित्र स्नान को लेकर प्रशासन द्वारा छुट्टी दी गई थी इसीलिए समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया। तो वही लोगों का कहना है कि किसी तरह का भी आंशिक बदलाव किया जाना हो तो एक दिन पहले ही उन्हें बता देना चाहिए ताकि वह पहले से ही इसका कोई इंतजाम करके रखें। लेकिन इस समय सारणी के बदलाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।