स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर डलहौजी में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर डलहौजी में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

डलहौजी/ चम्बा 13 अगस्त मुकेश कुमार( गोल्डी)

उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान आज विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व विधायिका आशा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही बता दें इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों स्थानीय लोगों स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों नगर परिषद के प्रतिनिधियों के इलावा डलहौजी घूमने आए हुए पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

यह तिरंगा यात्रा गांधी चौक से होकर सुभाष चौक तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गानों एवं भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। तो वही आशा कुमारी ने इस तिरंगा यात्रा में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और इस स्वतंत्रता को दिलाने वाले वीर सपूतों को भी याद किया जिनकी बदौलत आज भारत आजाद है। और तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है।

इस आयोजन में उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने भी विशेष तौर पर शिरकत कर आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!