डलहौजी नगर परिषद चुनाव,दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन

डलहौजी नगर परिषद चुनाव, दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन

डलहौजी/ चम्बा 01 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी नगर परिषद चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आईं। शुक्रवार को कुल तीन अलग-अलग वार्डों से छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे शहर का चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है। नामांकन में सबसे खास बात महिला आरक्षित वार्डों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा रही। वार्ड नंबर 5 और 8 से वंदना चड्ढा और प्रीति गंडोत्रा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ।वहीं वार्ड नंबर 2 (लोहाली) में भी मुकाबला कम रोचक नहीं है। यहां राकेश चौभियाल और मनीष कुमार ने नामांकन भरकर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन के बाद अब डलहौजी में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंचने लगी हैं। राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का दौर भी शुरू हो गया है।आने वाले दिनों में और उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है, जिससे मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद है। फिलहाल, दूसरे दिन की गतिविधियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार डलहौजी नगर परिषद चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!