भटीयात में 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर दी जा#न, सुसाइड नोट में चाचा के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

भटीयात में 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर दी जा#न, सुसाइड नोट में चाचा परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

भटीयात/चम्बा 26 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चम्बा के पुलिस थाना चुवाड़ी के अंतर्गत एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिमरन पुत्री स्वर्गीय रविन्द्र कुमार, निवासी गांव जन्दराह, डाकघर तुनुहट्टी, तहसील भटियात के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरन ने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे इलाज के लिए चुवाडी के एक निजीअस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान टांडा में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतका द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने मामले को गंभीर बना दिया है।

सुसाइड नोट में सिमरन ने अपने चाचा अरुण कुमार, उसकी पत्नी तपस्या देवी तथा उनके बेटे रूशल पर मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा गया है कि वह इनकी प्रताड़ना से काफी समय से परेशान थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस थाना चुवाड़ी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत अरुण कुमार, तपस्या देवी और रूशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है ।उन्होंने बताया कि उन्होंने सारे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है सुसाइड नोट के आधार पर मृतिका के चाचा चाचा हुए भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!