अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस तथा एंटी चिट्टा दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस तथा एंटी चिट्टा दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चंबा, 25 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) तथा एंटी चिट्टा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध कार्य करने की शपथ दिलाई।अपने संबोधन में डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चिट्टा तथा अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्रों में नशा उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों तथा युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!