एसआईयु चंबा की बड़ी कार्रवाई, साहो में 868 अफीम के पौधे बरामद ,मामला दर्ज

एसआईयु चंबा की बड़ी कार्रवाई, साहो में 868 अफीम के पौधे बरामद ,मामला दर्ज

चम्बा 07 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई के दौरान आरोपी की जमीन से 868 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बीते दिन की गई, जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेरते हुए जांच की।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जीतू पुत्र श्री अग्रू, निवासी गांव पखरोटू, डाकघर साहू, तहसील एवं जिला चंबा (आयु 37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अपनी जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक गगन ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल अवनीश तथा एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली, जहां बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए। सभी 868 पौधों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कर दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने इस सारे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है कि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!