चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 10 हजार मीटर में जीता कांस्य

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 10 हजार मीटर में जीता कांस्य

शिमला 24 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा जिले के रेटा गांव की बेटी और भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। जापान के आइची-नागोया में गुरुवार को आयोजित महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। आखिरी चक्कर तक पदक के लिए चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीमा ने जोरदार वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।सीमा की इस उपलब्धि के साथ ही एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में भारत का 16 साल का पदक का इंतजार समाप्त हो गया। इससे पहले वर्ष 2010 के एशियन गेम्स में प्रीजा श्रीधरन ने स्वर्ण और कविता राउत ने रजत पदक जीता था। सीमा का कांस्य पदक इस स्पर्धा में एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का तीसरा पदक है। मौजूदा एशियन गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी यह भारत का पहला पदक है।दौड़ के शुरुआती चरण में सीमा आगे चल रही थीं, लेकिन मध्य चरण में वह कुछ पीछे हो गईं। हालांकि उन्होंने अंतिम चरण में अपनी गति बढ़ाते हुए शानदार वापसी की और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 के समय के साथ स्वर्ण, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 के समय के साथ रजत पदक जीता।सीमा अब दो दिन बाद एशियन गेम्स में ही महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेंगी। कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की निगाहें उनके अगले मुकाबले पर टिक गई हैं।लगातार बेहतर हुआ प्रदर्शनसीमा ने वर्ष 2026 में 10 हजार मीटर में 32:02.43 मिनट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था। उनके खेल सफर में वर्ष 2015 में जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3,000 मीटर का स्वर्ण, 2018 में यूथ एशियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता का रजत, 2022 में राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर का स्वर्ण और 5,000 मीटर का रजत तथा 2023 में दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण प्रमुख उपलब्धियां हैं।वर्ष 2024 में उन्होंने हांगकांग में एशियन क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का स्वर्ण जीता। 2025 में कोलकाता में टाटा स्टील वर्ल्ड 25के में स्वर्ण पदक के साथ 25 किलोमीटर में 1:26:04 घंटे का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अब एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर सीमा ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!