बनीखेत में कार चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

डलहौजी/ चंबा 15 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नगर पंचायत बनीखेत की पार्किंग से मारुति 800 कार चोरी होने के मामले में बनीखेत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 13 अक्तूबर की रात नगर पंचायत बनीखेत की पार्किंग से मारुति 800 कार नंबर HP-48-6900 चोरी हो गई थी। कार मालिक ने घटना की शिकायत बनीखेत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस की जांच के दौरान दो युवकों की पहचान सामने आई, जिन्हें कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान 28 वर्षीय अमन कुमार पुत्र जरनैल सिंह निवासी धोबी मोहल्ला, डाकघर बनीखेत, तहसील डलहौजी, जिला चंबा तथा 31 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र रमेश निवासी पद्दर, बनीखेत, तहसील डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिला है।