शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी प्रवास कार्यक्रम जारी 27 व 28 अक्तूबर को पांगी प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी प्रवास कार्यक्रम जारी 27 व 28 अक्तूबर को पांगी प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

चंबा, 26 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी कार्यक्रम जारी हो गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 26 अक्तूबर को सायं 6 बजे कुगति से चम्बा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव चम्बा में रहेगा। शिक्षा मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे चंबा से किलाड़ के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ में रहेगा।शिक्षा मंत्री 28 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे विभागीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, किलाड़ का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत रोहित ठाकुर प्रातः 11 बजे किलाड़ से साच (पांगी) के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे साच स्थित जनजातीय बाल छात्रावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे साच से पुर्थी के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे पुर्थी पहुंचकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुर्थी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री इसके उपरांत दोपहर 3 बजे पुर्थी से उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव उदयपुर/केलांग में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!