शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं

होली/ चम्बा , 26 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को होली में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उनके साथ चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असामयिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि युवा कांग्रेस संगठन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से संगठन ने एक ऐसे साथी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने दिवंगत की माता आशा देवी, पिता धर्मचंद, पत्नी कोमल तथा उनके दो वर्षीय पुत्र रुद्र के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को असमय खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना और उनके साथ खड़े रहना बेहद आवश्यक है।रोहित ठाकुर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।शिक्षा मंत्री की इस संवेदनशील पहल के दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मुलाकात के माध्यम से दोनों नेताओं ने दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की और दिवंगत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!