खैर गांव में भारतीय वायु सेना द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

खैर गांव में भारतीय वायु सेना द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

डलहौज़ी/ चम्बा 01 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय वायु सेना स्टेशन डलहौज़ी द्वारा विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत काहरी के खैर गांव में एक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के कई गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं। इनमें रक्तचाप, मधुमेह (शुगर), नेत्र जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल रहे। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया तथा उन्हें समय-समय पर जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया।

भारतीय वायु सेना के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन अरुण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में उनकी टीम ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।स्थानीय निवासी शाम लाल, नरेश, परवीन सहित अन्य ग्रामवासियों ने भारतीय वायु सेना की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद आवश्यक हैं, जहां चिकित्सा सुविधाएं सीमित होती हैं।ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बना, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!