पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च महामार्ग एनएच 154 ए खड़ामुख के पास भूस्खलन से पूर्णतः बाधित, यातायात प्रभावित

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च महामार्ग एनएच 154 ए खड़ामुख के पास भूस्खलन से पूर्णतः बाधित, यातायात प्रभावित

चम्बा 10 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च महामार्ग म (NH-154A) खड़ामुख के समीप हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। घटना के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात ठप पड़ गया, जिसके चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं, हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!