‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत चंबा और डलहौजी में राष्ट्रीय संकल्प समारोह

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत चंबा और डलहौजी में राष्ट्रीय संकल्प समारोह

चंबा, 21 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत MY Bharat Chamba की ओर से जिले के दो स्थानों राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा और यूथ हॉस्टल डलहौजी में राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान को MY Bharat Portal पर ऑनबोर्ड किया गया। विभिन्न स्ट्रीम के 12 विद्यार्थियों को MY Bharat Chapter की कोर टीम के लिए चयनित किया गया। इस दौरान 200 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।

युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिसर में Signature Wall भी स्थापित की गई।कार्यक्रम में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति और स्वस्थ समाज का संदेश रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके अलावा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz आयोजित की गई।Sewa Pakhwada के तहत विद्यार्थियों और युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा No Plastic Campaign Rally निकालकर स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया।वहीं, यूथ हॉस्टल डलहौजी में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समारोह में Signature Wall और Selfie Booths स्थापित किए गए। युवाओं ने ‘नशा मुक्ति युवा संकल्प चक्र’ बनाकर सामूहिक रूप से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।

दोनों स्थानों पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। MY Bharat Chamba द्वारा ऐसे जागरूकता और युवा सहभागिता कार्यक्रमों को जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा केंद्रों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!