नगर परिषद चंबा की मतदाता सूची निरीक्षण हेतु उपलब्ध, संशोधन या आपत्ति 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत

नगर परिषद चंबा की मतदाता सूची निरीक्षण हेतु उपलब्ध, संशोधन या आपत्ति 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत

चंबा, 8 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)


एसडीएम चंबा एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी नगर परिषद प्रियांशु खाती ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के अंतर्गत नगर परिषद चंबा के वार्ड संख्या 1 से 11 तक की मतदाता सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि यह सूची आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की प्रति एसडीएम कार्यालय चंबा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा के कार्यालय तथा तहसीलदार चंबा के कार्यालय में देखी जा सकती है। कोई भी व्यक्ति यदि मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहता है, किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है या किसी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता है, तो वह निर्धारित प्रपत्र संख्या 4, 5 या 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

इन दावों या आपत्तियों को 17 अक्तूबर, 2025 तक तहसीलदार चंबा (संशोधन प्राधिकारी) के नाम संबोधित किया जाना आवश्यक है। आवेदन व्यक्तिगत रूप से, किसी अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा भेजे जा सकते हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार के सही प्रयोग के लिए सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें और आवश्यक संशोधन समय रहते करवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!