नशा तस्करों पर नूरपुर पुलिस की सख्ती, अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

कांगड़ा/नूरपुर: 20 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज एक नशा तस्करी के आरोपी के उस मकान को ध्वस्त कर दिया, जो सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नशा कारोबार को जड़ से समाप्त करना है।पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 270/24 के तहत आरोपी बंटी पुत्र रवि कुमार, निवासी गांव भोल तहसील ज्वाली, के खिलाफ जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी द्वारा बनाया गया मकान कथित रूप से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से निर्मित किया गया था। इसके अलावा राजस्व विभाग की निशानदेही में यह भी स्पष्ट हुआ कि यह ढांचा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्रशासन ने आज इस मकान को ध्वस्त कर दिया।गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 14 मई को डमटाल निवासी सुखदेव सिंह के अवैध मकान को भी इसी प्रकार गिराया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।यह कदम हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध