जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का छह दिवसीय चंबा प्रवास कार्यक्रम घोषित

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का छह दिवसीय चंबा प्रवास कार्यक्रम घोषित

चंबा, 9 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14 से 19 अक्तूबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार मंत्री इस दौरान पांगी, तीसा और भरमौर क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा जन समस्याओं का समाधान करेंगे।मंत्री 14 अक्तूबर की शाम 9 बजे शौर (पांगी) पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम वन विभाग के अतिथि गृह में रहेगा। 15 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे वे मिंधल माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात साच स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का दौरा करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे कुलाल गांव के लिए प्रस्तावित संपर्क मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।16 अक्तूबर को वे सुबह 10:30 बजे परियोजना सलाहकार समिति और दोपहर 1 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उसी दिन शाम 5 बजे जिला स्तरीय फूल यात्रा मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।17 अक्तूबर को मंत्री धरवास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और तिस्सा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे वे बागवानी विभाग द्वारा आयोजित बागवानी शिविर में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम अतिथि गृह तीसा में करेंगे।18 अक्तूबर को सुबह 9 बजे वे भरमौर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:30 बजे अतिरिक्त आयुक्त सम्मेलन कक्ष भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति एवं स्थानीय क्षेत्र विकास समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।19 अक्तूबर को मंत्री लेच पंचायत में जनता से सीधा संवाद करेंगे और जन समस्याएं सुनने के बाद दोपहर 3 बजे कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!