आईटीआई में प्रवेश की तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ी,प्रदेश आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के आग्रह पर लिया गया निर्णय

आईटीआई में प्रवेश की तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ी,प्रदेश आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के आग्रह पर लिया गया निर्णय

डलहौजी/चंबा, 9 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने देशभर की आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। यह जानकारी बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन एवं प्रदेश आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव परवेज अली बट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिस पर मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।अब देशभर के इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक विभिन्न आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले सके थे।परवेज अली बट्ट ने बताया कि बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के तहत संचालित विभिन्न आईटीआई संस्थानों में अभी भी कुछ सीटें रिक्त हैं।

बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ बाथरी में इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, सर्वेयर और कंप्यूटर ट्रेड में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। वहीं, बट्ट आईटीआई तीसा में इलेक्ट्रिशियन और फीटर ट्रेड में तथा सिराज आईटीआई हमीरपुर में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में सीमित सीटें खाली हैं।उन्होंने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र आवेदन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें इस सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सके।परवेज अली बट्ट ने कहा कि बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार-योग्य बनाने की दिशा में संस्थान लगातार काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!