चम्बा के भटालवां में पुलिस नाकाबंदी के दौरान दो युवक चिट्टे सहित काबू ,मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

चम्बा के भटालवां में पुलिस नाकाबंदी के दौरान दो युवक चिट्टे सहित काबू ,मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

चंबा, 11 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसआईयू पुलिस दल ने शुक्रवार शाम को चंबा–खजियार मुख्य मार्ग पर भटलावां में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों की शक के आधार पर जांच टीम।इसी बीच मंगला की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जांच के लिए रोका। मोटरसाइकिल सवार पुलिस दल को देखकर घबरा गए और स्थानीय निवासी होने का हवाला देने लगे। उनमें से एक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस को दोनों के हावभाव संदिग्ध लगे और पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने तलाशी ली तो एक लाल रंग के पिट्ठू बैग की जेब से एक पारदर्शी पुड़िया बरामद हुई। जांच में उक्त पुड़िया से 4.35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) की धाराओं 21, 25 व 29 के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय हनी कुमार पुत्र बालकिशन तथा 27 वर्षीय मोहित पुत्र ओमप्रकाश , दोनों निवासी गांव सरोल, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही उन्होंने जिला वासियों से सहयोग की अपील की और कहा कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!