बनीखेत क्षेत्र में 13 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा पावर शटडाउन

बनीखेत क्षेत्र में 13 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा पावर शटडाउन

डलहौजी/चम्बा, 11 अक्तूबर मुकेश कुमार गोल्डी

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल डलहौजी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 के.वी. सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. बनीखेत फीडर की HT/LT लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि इस दौरान बनीखेत बाजार, पदर (गैस एजेंसी बनीखेत), सत्य साई स्कूल, के वी स्कूल बनीखेत, डी.ए.वी. कॉलेज बनीखेत, पुखरी, कंडा, बैकुंठनगर, बनीखेत बस स्टैंड, बडेरू, तलगुट, वाड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह शटडाउन कार्य आवश्यक रखरखाव और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि कार्य की पूर्णता मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी, अतः मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में कार्य को स्थगित या आगे बढ़ाया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!